Monday , April 15 2024

दूल्हे ने शादी में पीया शराब, नाराज दुल्हन ने लौटाई बारात

बलिया । बलिया में एक दुल्हे का शराब पीना शादी टुटने की वजह बन गया। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत हुई और बरात को बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना बलिया के लालगंज के निकट दामोदरपुर दलित बस्ती की है।

शराबी दुल्हे की दुल्हन की सहेलियों से हुई झड़प
दरअसल दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बरात बीती रात दामोदरपुर आई थी। दूल्हा जब आरती के लिए पहुंचा तब उसने शराब पी रखी थी और दुल्हन की सहेलियां जब दूल्हे की आरती उतारने आईं तो उसके मुंह से शराब की बदबू आती देख वह भड़क उठी। इसपर दूल्हे ने भी रौब में उन्हें झाड़ दिया।

दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार
इसके बाद लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात दुल्हन को बता दी। यह बात जानकर दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। रिश्तेदारी में आई कुछ महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ गई और कहा कि उसे गुटखा खाने वाले आदमी के साथ शादी नहीं करनी।

लड़की पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक
जब कन्या पक्ष को लगा कि दुल्हन शादी नहीं करेगी तो खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हा रात में किसी तरह मंडप से भाग गया। एक-एक करके बराती भी खिसक गए। वहीं मामला दोकटी थाने पहुंचा जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुन थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई। पंचों ने निर्णय सुनाया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। इसके बाद बरात देर रात बैरंग लौट गई।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com