Thursday , April 25 2024

सपा-बसपा गठबंधन के नेता को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने लोगों को निराश किया। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है। आलू किसानों को भी कुछ नहीं मिला। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिला। जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो पसंद है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं पसंद है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ के दशहरी आम की प्रशंसा की मुख्यमंत्री ने आममंडी का काम ही रुकवा दिया। कन्नौज के इत्र की खुशबू प्रधानमंत्री को पसंद आई तो उससे संबंधित योजना रोक दी गई।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा तथा रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी चाहते हैं कि गठबंधन हो। कांग्रेस से दोस्ती है उसे भी छोडे़ंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में काफी सीटें हैं इसलिए सीट बंटवारे में सभी संतुष्ट रहेंगे।

तकलीफ सिर्फ भाजपा को है। गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री पद तय करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। अखिलेश ने कहा कि 2019 में लड़ाई भाजपा को हराने की है। उसने जो चुनावी वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com