Tuesday , April 23 2024

अगर ऐसा ही होता रहा तो 2047 में फिर बंट जाएगा देश : गिरिराज सिंह

अमरोहा : केंद्रीय मंत्री गिर‍िराज सिंह ने देश की बढ़ती आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे विवाद पैदा हो सकता है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि देश में एक ‘खास समुदाय’ की जनसंख्‍या बढ़ती जा रही है, जबकि हिन्‍दुओं की आबादी गिर रही है। उन्‍होंने चेताया कि अगर इसी तरह जारी रहा तो एक बार फिर देश को विभाजन का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी के अमरोहा में एक कार्यक्रम में गिरिराज ने कहा कि अगर इसी तरह एक ‘खास समुदाय’ की जनसंख्‍या बढ़ती रही तो देश में न विकास होगा और न ही किसी तरह की सामाजिक समरसता बचेगी। उन्‍होंने उत्‍तर भारत के 54 जिलों में जनसांख्यिकी में बड़े बदलाव का दावा करते हुए कहा कि यहां हिन्‍दुओं की आबादी लगातार गिर रही है।

जनसंख्‍या नियंत्रण कानून का पुरजोर समर्थन करते हुए गिरिराज ने कहा कि अगर इसी तरह जारी रहा तो 1947 में जिस तरह भारत के दो टुकड़े हो गए थे और पाकिस्‍तान अस्तित्‍व में आया, उसी तरही की परिस्‍थति का सामना देश को एक बार फिर 2047 में करना पड़ सकता है।

केंद्रीय केंद्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि आज जम्‍मू एवं कश्‍मीर विधानसभा को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 35A को लेकर विवाद है। कल ‘अखंड भारत’ नामुमकिन हो जाएगा।

गिरिराज इससे पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं, जिस पर खूब हंगामा हुआ। उन्‍होंने पूर्व में कहा था कि जहां-जहां भी हिंदुओं की आबादी घटी है, वहां राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com