Saturday , April 20 2024

तैमूर अली खान का जन्मदिन 20 दिसंबर को है। इस दिन वे दो साल के हो जाएंगे

स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जल्द 2 साल के हो जाएंगे। लेकिन यह स्टारकिड तो सोशल मीडिया का किंग है और इनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन को लगभग 10 दिन पहले से शुरू हो गया। 

जी हां, तैमूर का जन्मदिन वैसे तो 20 दिसंबर को है और इस दिन वे 2 साल के हो जाएंगे। लेकिन इस प्रसिद्ध स्टारकिड का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। दरअसल, 8 दिसंबर को एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें करीना और सैफ के करीबी और तैमूर को क्यूट फ्रेंड्स शामिल हुए। इस बर्थडे पार्टी में यह खास बैलून लगाया गया था जिसमें हैप्पी बर्थडे टिम लिखा था। दरअसल, करीना और सैफ तैमूर को प्यार से टिम बुलाते हैं। 

इस खास मौके पर तैमूर के पापा सैफ और मम्मी करीना इस अंदाज में नजर आए। 

तैमूर के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में केक भी खास था जिसे तैमूर ने कट किया। 

करीना कपूर खान ने इस पार्टी के दो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसे आप यहां देख सकते हैं।

इस मौके पर तैमूर की बुआ सोहा और फूफाजी कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया संग पहुंचे थे। 

तैमूर के इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची थी। 

नाना रणधीर कपूर भी खास तौर पर यहां मौजूद थे। 

आपको बता दें कि, इस खास अवसर पर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य तैमूर को बधाई देने पहुंचे थे। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों को एक फ्रेम में देखा जा सकता है। 

इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो तैमूर और लक्ष्य की झलक देखी जा सकती है।

तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि, तैमूर और लक्ष्य एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। 

 

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com