Friday , April 19 2024

फिल्म में पहली बार इस हीरो के साथ जमेगी करीना कपूर की जोड़ी

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक किया हैं। उनकी कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग को ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला बल्कि क्रिटिक्स की उम्मीदों पर भी खरी उतरी हैं। बताते चलें कि फिल्म वीरे दी वेडिंग से करीना ने बॉलीवुड  में वापसी की हैं। जिसके बाद उनके पास बॉलीवुड की कई फिल्मों का ऑफर आने शुरु हो गए।

बताते चलें कि प्रेग्नेंसी के बाद करीना अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए उन्होंने दिन रात खासी मेहनत की हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड में करीना की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ हो सकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि करीना कपूर खान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आएंगी।

जाने माने फिल्मकार और निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्म में करीना कपूर और रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते हैं। करण रणवीर की एक्टिंग के कायल हो गए हैं। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि करण की इस फिल्म में दो हिरो होगें। करण ने इसके लिए रणवीर और रणबीर को चुना हैं।

मीडियारिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए रणबीर ने मना कर दिया हैं। अब दूसरा रोल किसे मिलता है ये तो वक्त ही बताएगा। खबरों की मानें तो फिल्म की हिरोइन के लिए आलिया और करीना को अप्रोच किया गया हैं। करण की इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ पाएगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com