Thursday , April 25 2024

भाजपा यूपी में निकालेगी परिवर्तन यात्रा

bjpलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ं भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी लगातार अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ा रही है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला किया है। श्री मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विकास के मुद्दे पर बहस करने के वक्तव्य को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब चाहे तब विकास के मुद्दे पर बहस कर सकते हे। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सिर्फ गुण्डे-माफियाओं और आराजक तत्वों का ही विकास हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा सपा नेताओं की करतूतों पर दिये गये बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अगर पुत्रमोह में न फंसे होते तो शायद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ जाता। श्री मौर्य ने कहा मुख्यमंत्री में नैतिकता होती तो वे अपने दल मंे मुखिया की टिप्पणी के बाद तुरन्त त्यागपत्र दे देते।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मौर्य ने बसपा प्रमुख मायावती द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर की गयी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि गरीबों की गरीबी को बेचकर मायावती अमीर हुई है। उन्होंने कहा बसपा के निचले स्तर के काडर से मिल रही रिपोर्ट से बसपा प्रमुख हताश है। बसपा का जनाधार तेजी से खिसक रहा है। अब तो बसपा के पुराने साथी भी दल छोड़ रहे है। बसपा में मची भगदड़ साबित करती है कि मायावती की बढ़ती लालच और टिकटो की नीलामी के कारण बसपा भविष्य में इतिहास की पार्टी बनकर रहा जायेगी। देश प्रदेश से उसका अस्तित्व खत्म हो जायेगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com