Tuesday , April 16 2024

मंत्रियों के शह पर किये जा रहे हैं जमीनों पर अवैध कब्जे

manलखनऊ । उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के द्वारा थानों पर चलाये जा रहे धरने के चैथे दिन महानगर, ठाकुरगंज और सआदतगंज पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। अब मंगलवार को हजरतगंज महिला थाने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना दिया जायेगा।महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि जबसे समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ा है। पुलिस अपराध रोकने में असफल है क्योंकि समाजवादी पार्टी के लोग ही अपराधिक गतिविधियों लिप्त पाये जाते हैं। मथुरा में 275 एकड़ जमीन पर रामवृक्ष यादव जैसे भू-माफिया ने कई सालों तक कब्जा कर रखा इसको हटाने गये पुलिस प्रशासन के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। रामवृक्ष के पास आधुनिक हथियार थे सपा सरकार बताये कि रामवृक्ष यादव को किस मंत्री का सरंक्षण प्राप्त था। कई मंत्रियों की शह पर जमीनों पर कब्जें किये जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सरकार को नसीहत दे दी है कि सपा सरकार गुण्डई कर रही है उसके कार्यकर्ता गुण्डागर्दी में शामिल है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का भी बुरा हाल है आये दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है और वीआईपी माने जाने वाले क्षेत्र भी अपराध मुक्त नही हैं। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि महानगर कोतवाली पर विधायक गोपाल टण्डन, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुनील मिश्रा, अवधेश गुप्ता, प्रदीप भार्गव, दिनेश तिवारी, राकेश मिश्रा, केके जायसवाल, नीलम प्रजापति, हरीशचन्द्र लोधी, सविता सिंह, मनोज सिंह, खुर्शीद आलम, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, अवध किशोर त्रिपाठी, नरेन्द्र कुशवाहा, इन्द्रजीत सोनी, सुनील, नरेन्द्र देवड़ी, पी.एन. सिंह, भृगुनाथ शुक्ला, रामकुमार वर्मा, आकाश यादव, गौरव श्रीवास्तव, उमेश चांदना, सरोज लोधी, जी.डी. शुक्ला, ठाकुरगंज थाने पर सुरेश श्रीवास्तव, मनोहर सिंह, डा. नीरज बोरा, अनुराग मिश्रा अन्नू, ववेक सिंह तोमर, अनूप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, आनन्द मौर्या, रामऔतार कनौजिया, अनीता सिंह, संतोष तेवतिया, शालू टण्डन, नीलम मिश्रा, सुनीता वर्मा, सुरेश मिश्रा, लंकेश, कब्बन नबाव सआदतगंज थाने पर अंजनी श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम पुरी, सुशील निगम गज्जी, विजय गुप्ता, जया शुक्ला, अर्चना साहू, गिरीश मिश्रा, अमर सहाय, मनोज तिवारी, प्रभु सक्सेना, अभिषेक बाजपेयी, एसपी तिवारी, अशोक पाण्डेय, हरीओम वर्मा, शशि बाला, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्त बदल दो ताज बदल, गुण्डो की सरकार बदल दो, अभी तो यह अगड़ाई आगे और लड़ाई हैं के नारे लगाये। गौरतलब है कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिये भारतीय जनता के कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरे हैं लखनऊ में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक थानों पर प्रदर्शन किये जा रहे हैं आने वाले चुनाव मंे भारतीय जनता पार्टी, पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेंगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com