शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह को पैसा, सुख और प्रसिद्धि देने वाला माना गया है। लेकिन शुक्र अगर अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिल पातीं। शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार माता लक्ष्मी को प्रसन्न कारने हेतु सर्वोत्तम दिन होता है। इस दिन आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और वैभव का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र  में कुछ ऐसे हैं उपाय, जिनसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव की अपार समृद्धि का वरदान देती हैं…- ‘श्री यंत्र’ जिसे लक्ष्मी का प्रतीक यंत्र माना जाता है इसे घर ले आएं अथवा यदि घर में पहले से मौजूद है तो उसे शुक्रवार को शुद्ध गाय के दूध से अभिषेक करें। श्री यंत्र का दूध से अभिषेक के पश्चात् बचे हुए दूध को फूल के द्वारा पूरे घर में छिड़क दें। पूजन के बाद श्री यंत्र को अपने घर में तिजोरी या धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ का वरदान देती हैं।- शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में शुद्ध जल में गंगाजल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। भगवान विष्णु को किए गए इस अभिषेक से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और धन लाभ और धन-वैभव का वरदान देती हैं।- शुक्रवार के दिन प्रातःकाल तीन कुंवारी कन्याओं को निमंत्रण दें। उन्हें स्नेहपूर्वक भर पेट खीर खिलाएं। इसके बाद उन्हें वस्त्र और दक्षिणा देकर पैर छूकर आशीर्वाद लें।- शुक्र ग्रह से सम्बन्धित क्षेत्र में यदि आपको परेशानी आ रही है तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन व्रत रखें- शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए- काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए- किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिएआपको ऐसा लगातार तीन शुक्रवार करना है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति के प्रबल योग बनते हैं। इतना ही नहीं इस उपाय से धन से संबंधित सभी समस्या जल्द ही दूर होती है।