Saturday , April 20 2024

सीएम योगी ने बाढ़ पीडितों को 24 घंटे के अंदर राहत कार्य पहुंचाने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धी परियोजनाएं बनाते समय जनहित और स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखा जाए और बाढ़ प्रभावित लोगों को 24 घण्टे के अन्दर राहत पहुंचाई जाए। 

बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुये योगी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए गए तटबन्धों की सुरक्षा और मरम्मत सुनिश्चित की जाए। बाढ़ से होने वाली जन-धन हानि को हर हाल में रोका जाए। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों और राहत सामग्री में किसी भी प्रकार कमी न हो। 

उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी जिलों में भ्रमण कर आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता की भी समय रहते व्यवस्था की जाए। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com