Friday , April 19 2024

BJP के लिए शुभ है आगरा, पीएम मोदी करेंगे मिशन 2019 का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नौ जनवरी को आगरा (Agra) आ रहे हैं। वह यहां से मिशन 2019 (Mission 2019) का आगाज करेंगे। पीएम गंगाजल परियोजना समेत करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी चार को आगरा आएंगे: भाजपानीत केंद्र सरकार ने मिशन 2019 को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिशन का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को आगरा में आयोजित रैली से करेंगे।

मंगलवार को एससी आयोग अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को पीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने आगरा आएंगे। कठेरिया ने बताया कि पीएम की रैली की तैयारियों पर उनसे चर्चा और आगरा की विकास योजनाओं पर बात की।

भाजपा के लिए शुभ है आगरा: 2014 के आम चुनाव से पूर्व नवंबर 2013 में नरेंद्र मोदी ने आगरा में विजय शंखनाद रैली की थी। वहीं, यूपी विस चुनाव के लिए मोदी ने 20 नवंबर 16 को भी आगरा में परिवर्तन रैली की थी।यूपी में भी भाजपा बहुमत से आईथी। ऐसे में भाजपा के लिए आगरा शुभ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2016 को आगरा में परिवर्तन रैली कर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया था। आगरा की दोनों चुनावी रैलियों के बाद भाजपा केंद्र और राज्य की सत्ता में पूरी ताकत से आई। अब भाजपा के सामने मिशन 2019 है। इसी के चलते नौ जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव अभियान की आगरा से शुरूवात करने आ रहे हैं। यहां सभा संबोधन के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com