Thursday , April 25 2024

ओलम्पिक पदक तालिका में अमेरिका 50 पदकों के साथ शीर्ष पर

Sarahरियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक पदक तालिका में अमेरिका 50 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इन 50 पदकों में 20 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक तालिका में अमेरिका के अलावा अन्य 10 देशों में चीन, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल है। इससे पहले इस क्रम में ब्रिटेन पीछे था, लेकिन उसने जल्दी ही काफी अच्छी बढ़त बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
चीन के पास इस पदक तालिका में कुल 37 पदक हैं, जिसमें से 13 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के पास 22 (7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य), जापान के पास 24 (7 स्वर्ण, 3 रजत और 14 कांस्य) और दक्षिण कोरिया के पास 13 (6 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य) पदक हैं।
अन्य पांच देशों में जर्मनी के पास 11 (6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य), रूस के पास 22 (5 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य), फ्रांस के पास 17 (5 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास 18 (5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य) और हंगरी के पास 11 (5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य) पदक हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com