Sunday , April 14 2024

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने घेरे थाने

bjpलखनऊ । उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं राजधानी लखनऊ मंे बढ़ते हुये अपराध के विरोध में भाजपा लखनऊ महानगर ने थानों का घेराव करना प्रारम्भ कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर, गाजीपुर, मड़ियावं, नाका तथा आलमबाग थाने पर धरना देकर सपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। शनिवार को भी विकासनगर, हजरतगंज, कैसरबाग, वजीरगंज, मानकनगर, कैण्ट थानें पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि अपराधिक घटनाएं प्रदेश में बढ़ती जा रही हैं सपा सरकार का अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है। मथुरा के जवाहरबाग की घटना इसका जीता जागता प्रमाण है जिस तरीके से रामवृक्ष यादव ने सरकारी भूमि पर कई सालों तक कब्जा किया और सरकार के मंत्रियो ने भी रामवृक्ष यादव का साथ दिया। उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री आवास के निकट जिस तरीके से छात्रा का बलात्कार कर हत्या हो जाती है उससे सिद्ध होता है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी भी अपराध मुक्त नही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है सत्ता के कई केन्द्र हैं प्रदेश कौन चला रहा है यह भी स्पष्ट नही है। कभी मुलायम सिंह यादव, कभी अखिलेश यादव, कभी शिवपाल यादव, कभी रामगोपाल यादव, कभी आजम खां सरकार को चलाते हुये दिखायी पड़ते हैं। इन्ही लोगों ने कई मुद्दों पर सरकार की किरकिरी करायी। 1090 की योजना को हम विफल बताते हैं तो सरकार इसे कहती है कि योजना सफल है क्यांेकि महिला उत्पीड़न में बढ़ोत्तरी हुयी है। अखिलेश सरकार में जो जितनी बड़ा गुण्डा उतना बड़ा वह समाजवादी।
महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि गोमतीनगर थाने में पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य, केके जयसवाल, अवधेश गुप्ता अरूण तिवारी, संजय सिंह राठौर, रामकृष्ण यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्त बदल दे ताज बदल दे बैमानों का राज बदल दे, अभी तो यह अगड़ाई हैं आगे और लड़ाई हैं, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com