Monday , April 15 2024

खतरनाक हो सकती हैं मामूली एसिडिटी

aciआजकल हर दूसरा शख्स एसिडिटी से परेशान है। आपको बता दें यह कोई बीमारी नहीं है,जरा से खान-पान की आदतों में बदलाव लाकर भी इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। बार-बार पेट में जलन होना, खाना खाने का मन न करना,बेचैनी जैसे इसके बहुत से लक्षण हो सकते है। एसीडीटी में पाचन प्रक्रिया ठीक नही रहती लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर इस परेशानी से निजात पाई जा सकता हैं।आइए जानते हैं …
एसिडिटी के कारण
1.खाना टाइम पर न खाना
2.खाने के एकदम बाद सो जाना
3.भूखे रहना
4.जंक फूड
5.तला हुआ भोजन खाना
6.पानी कम पीना
7.मसाले वाला खाना
8.एक ही जगह पर बैठे रहना

– बचाव के तरीके
इसमें पाचन क्रिया सही तरह से काम नही करती।जिससे भूख पर असर पड़ता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाएं तो ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं एसिडिटी के कुछ घरेलू उपायों के बारे में…
1.आंवला
खाली पेट 2 चम्मच आंवले का जूस पानी में मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।
2.दही
अपने भोजन में दही जरूर शामिल करें।
3.पानी
दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है। शरीर से विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैंं।
4.हरी सब्जियां
हरी सब्जियां शरीर से एसिडिटी को बाहर निकाल लेते हैं। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित अनाज खाएं।
5.सैर और व्यायाम
रोजाना सैर और एक्सरसाइज जरूर करें। वर्कआउट करने से खाना पचना भी शुरू हो जाता है और भूख भी लगती है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com