Sunday , April 14 2024

चार पहिया वाहन की टक्कर से दो की मौत

acलखनऊ। कानपुर रोड पर मोटरसाइकिल से लोकबन्धु अस्पताल जा रहे नीरज कुमार (21) और यश कुमार (6) निवासी गांव गैरू थाना सरोजनीनगर को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में घायल हुये दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनो की ही मौत हो गयी। मंगलवार को सुबह चार बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मोटरसाइकिल मिली, वहां से लोकबन्धु अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों मृत पाया। जहां पंचनामा की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि लोकबन्धु अस्पताल जाने के लिये नीरज कुमार और यश अपने गांव गैरू से निकले थे। जब रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गिर पड़े। इसके बाद दोनो की मौत हुई। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com