Thursday , April 25 2024

टोक्यो ओलम्पिक में पांच नए खेल शामिल

gameरियो डी जेनेरियो। 2020 टोक्यो ओलम्पिक में पांच नए खेलों को शामिल किया गया है। यह पांच खेल  बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग हैं। रियो में जारी अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के 129वें अधिवेशन में यह फैसला लिया गया। आईओसी ने कहा है कि जापान के प्रस्ताव का सबने समर्थन किया और अब ये पांच खेल टोक्यो में खेले जाएंगे।

बता दें  कि साल 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में बेसबॉल और सॉफ्टबाल को शामिल किया गया था और अब एक बार फिर ये खेल ओलम्पिक का हिस्सा होंगे। इनमें 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। सर्फिंग में महिला एवं पुरुष वर्ग में 20 प्रतिस्पर्धी होंगे। टोक्यो को स्केटबोर्डिंग की भी मेजबानी करनी है, जिसमें दो स्ट्रीय और दो पार्क प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इनमें 20 महिला एवं 20 पुरुष प्रतिभागी होंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com