Sunday , April 14 2024

डिजिटल मैप से खत्म होगा सीमा विवाद : दलजीत सिंह चौधरी

08_05_2015-daljeetलखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलो को एक सूची उपलब्ध करायी गयी है और इसमें डिजिटल मैप के जरिये थानों का सीमा विवाद खत्म करने की तैयारी है। इसके लिये दो थाना क्षेत्रों के सीमा पर आने वाले गांवों की सूची जिलेवार मांगी गयी थी, जिसे मैप पर देखा जा सकेगा। 

दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि कौन सा गांव किस थाने मे पड़ता है, इसकी सूची सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई है। साथ ही साथ, प्रदेश के सभी थानों की सीमाओ का डिजिटल मैप पर सीमांकन किये जाने हेतु कौन सा गांव किस थाना क्षेत्र में पड़ता है, उसकी पुष्टि सभी जिलो से कराई जा रही है।  उन्होंने बताया कि पुलिसिंग की दृष्टि से जरूरी स्थलों आदि का विवरण भी तैयार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के थानों के बारे में भी जरूरी सूचनाओं का स्केच मांगा गया है। डायल -100 योजना के क्रियान्वयन में लगाये जाने वाले पुलिस कर्मियों के गहन प्रशिक्षण की तैयारी की गयी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com