Sunday , April 14 2024

दगे कारतूस हैं राज बब्बर: शिवपाल

13-SURESH-11..लखनऊ। कांग्रेस की नई रणनीति के तहत अभिनेता से नेता बने राज बब्बर पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘‘खोखले लोगों से कांग्रेस की तरक्की नहीं हो पाएगी। राज बब्बर एक दगे हुए कारतूस हैं। सपा सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी।’’ राजधानी में कैबिनेट मंत्री शिवपाल शुष्क क्षेत्रों में सुपर फूड उत्पादन कार्यशाला में सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि ‘‘किसानों के सामने बहुत सी चुनौतियां है। हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान है। भारत को आजादी हुए जमाना हो गया पर आज भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। किसानों को जो मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिली है। उन्होंने ये भी कहा कि देश की जो तरक्की करनी चाहिए वो नहीं हुई है। बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश इकाई में बड़े बदलाव करते हुए राज बब्बर को अभिनेता से नेता प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com