Thursday , April 25 2024

पत्नी की बेवफाई और सजा साढू के बेटे को


download (13)लखनऊ। पहली पत्नी की बेवफाई से झल्लाए युवक ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन दूसरी पत्नी भी युवक से बेवफाई करने लगी। यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने इस अपमान का बदला लेने के लिए पत्नी से तलाक नहीं लिया। बल्कि अपने साढू के मासूम बेटे को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि साढू ने उसकी पहली और दूसरी पत्नी से भी संबंध बना लिए थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मासूम मृतक की टीशर्ट बरामद की है।


क्या था मामला – 

download (14)कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी विपिन शर्मा 10 वर्ष गत 23 जुलाई को घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसका शव बंथरा थाना क्षेत्र में नगवा नाले के पास मिला था। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम कराया तब उसकी हत्या किए जाने की पुष्टिï हुई थी। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी थी तभी उसे एक बच्चे के जरिए ऐसा साक्ष्य मिला कि पुलिस कातिल तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मृतक विपिन के मौसा जनपद हरदोई के असौली गांव निवासी राजू उर्फ करिया को हिरासत में लिया। जिसने पुलिस की सख्ती के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया। राजू उर्फ करिया ने बताया कि उसके साढू वेद प्रकाश शर्मा ने उसकी पहली पत्नी से अवैध संबंध बना लिए थे। हालांकि कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। वेद प्रकाश ने राजू की दूसरी पत्नी से भी संबंध बना लिए। यह बात राजू को नागवार गुजरने लगी। उसने इस अपमान का बदला लेने के लिए साढू वेद प्रकाश के मासूम बेटे विपिन को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम बच्चे की टीशर्ट बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मासूम ने उठाया रहस्य से पर्दा-

दरअसल पुलिस अपने सारे हथकंडे अपना कर थक चुकी थी। इसी बीच मृतक विपिन के छोटे भाई विशाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि जिस दिन विपिन घर के बाहर खेल रहा था। उस दिन उसके मौसा राजू उसे अपने साथ लेकर गए थे। पुलिस पहले से ही किसी करीबी पर शक कर रही थी। पुलिस को जैसे ही यह जानकारी हुई उसने राजू पर नजर रखनी शुरू कर दी। जिसके बाद राजू को गिर तार कर लिया गया।
साढू के भाई को भी फंसाने की कोशिश –
आरोपी राजू ने पुलिस को बताया था कि उसके इस जुर्म में साढू वेद प्रकाश का भाई शिवनाथ भी शामिल है। लेकिन पुलिस ने जब गहनता से पड़ताल की और तथ्यों को खंगाल तो उसका आरोप झूठा निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी राजू ने अपने बचाव के लिए साढू के भाई को फं साने की कोशिश की है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com