Thursday , April 25 2024

पुर्तगाल ने पहली बार जीता यूरो कप का खिताब

unnamed (4)सेंट डेनिस। पुर्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरो कप 2016 का खिताब जीत लिया है। अतिरिक्त समय में पुर्तगाल ने गोल दागकर पहली बार यह खिताब जीता। पुर्तगाल ने पहली बार यूरोपियन चैंपियशिप जीती है। मैच के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर ही पुर्तगाल के स्टार कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गए। इसके बाद नानी ने कप्तानी संभाली और पुर्तगाल की अगुआइ की। मैच के निर्धारित 90 मिनट का खेल गोलरहित रहा और ये मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में तो कुछ खास नहीं हुआ लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में पुर्तगाल के 28 वर्षीय सब्सटिट्यूट खिलाड़ी एडर ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी जो कि अंत तक कायम रही और पुर्तगाल ने ये मैच और खिताब जीत लिया। मेजबान फ्रांस ने निर्धारित समय में पुर्तगाल के गोल पर कई आक्रमण किए लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर लुइस पेट्रीश्यो ने शानदार कीपिंग के जरिए फ्रांस के हर मौके को बेकार कर दिया। मैच के दौरान एंटोइन ग्रीजमेन के एक शानदार हेडर पर पेट्रिश्यो ने बेहतरीन सेव किया। निर्धारित समय के अंतिम क्षणों में भी फ्रांस के जीनिएक ने एक शॉट लिया जो पोस्ट पर लगकर बाहर आ गया।इ सके बाद एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ शुरू हुआ जहां दोनों टीमों ने अपना दबदबा बनाने का प्रयास जारी रखा लेकिन किसी को सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद अपने कप्तान रोनाल्डो के बिना खेल रही पुर्तगाल की टीम को पेनाल्टी शूटआउट तक मैच ले जाने के लिए बस 15 मिनट और निकालने थे लेकिन इसके बाद अचानक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी एडर ने जो किया उसने सबको हैरान कर दिया। एडर ने बॉक्स के बाहर तकरीबन 30 मीटर दूरी से शानदार ग्राउंड किक जड़ी और फ्रेंच गोलकीपर व कप्तान ह्यूगो लॉरिस को छकाकर गोल कर दिया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि 2004 में वे यूरो कप के फाइनल में पहली बार पहुंचे थे जहां ग्रीस ने उन्हें 1-0 से हराकर खिताब जीता था। रोनाल्डो ने कई बड़े अवॉर्ड जीते लेकिन देश के नाम जो ट्रॉफी हासिल करनी थी वो उन्होंने आखिर 2016 में हासिल कर ली जो उनके देश के फुटबॉल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सफलता साबित हुई।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com