Monday , April 15 2024

प्रबल प्रताप बने उपाध्यक्ष, भाजयुमो में विजय को दोबारा प्रदेश की कमान

bjym_2016724_131823_24_07_2016_sभारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में पुराने चेहरों पर भरोसा दिखाया गया है। कार्यकारिणी में एक बार फिर विजय शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जशपुर से युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रबल के अलावा कार्यकारिणी में चार अन्य उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वेदराम जांगड़े, विक्रांत सिंह व डॉ. देवनारायण तांडी को बनाया गया है। मिशन 2018 को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि कुछ नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। उम्र के फार्मूले में अनफिट माने जा रहे आशीष अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सिर्फ एक महामंत्री की घोषणा की गई है।

रायपुर जिलाध्यक्ष रहे संजूनारायण सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर भाजयुमो अध्यक्ष विजय शर्मा ने जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। रायपुर शहर की कमान राजेश पांडेय और रायपुर ग्रामीण का राजेश साहू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री संजू नारायण, प्रदेश मंत्री दीपक बैस, राजेश यादव, गोपाल सामंता, टेकेश्वर सिन्हा, अमित साहू, जयंत मिंज को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष कमल गर्ग, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अनुराग पांडे, कार्यालय सहप्रभारी मुकेश क्षत्रीय, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख अखिलेश कश्यप, प्रदेश प्रचार-प्रसार सह-प्रमुख अनुराग अग्रवाल, ऋषिराज पिथवा को बनाया गया है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मंडल जयप्रकाश यादव, वैभव बैस, अनुराग चौबे, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अश्वनी शर्मा, प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रमुख चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, कन्या शक्ति संयोजिका मंडल शालिनी विश्वकर्मा, आशा शुभा, सुनीता मानिकपुरी, अर्चना हुखरे, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल मुकेश तिवारी, अनुप सिन्हा, नीतेश मिश्रा, सुनील चौधरी, अविनाश ठाकुर को बनाया गया है।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com