Monday , April 15 2024

बच गई कांग्रेस सरकार, खांडू होंगे नए मुख्यमंत्री!

ईटानगर :

pema-khandu_5789da1aa1443अरूणाचल प्रदेश की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार पर गहराने वाले संकट का समाधान कांग्रेस ने कर लिया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नबाम तुकी को हटाकर विधायक दल का नेता बदल दिया है। दरअसल अब पेमा खांडू को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विधायकों ने खांडू को अपना नेता चुन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार खांडू रविवार को या सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नबाम तुकी ने इस मामले में कहा है कि उन्होंने राज्यपाल से भेंट की और सारी स्थिति से उन्हें अवगत करवा दिया है।

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की 60 सीट है जिसमें 58 में से 44 सीटें कांग्रेस विधायकों के पास हैं। हालांकि असंतुष्ट विधायकों को सरकार के प्रति इस तरह का रवैया रखने को लेकर अमान्य कर दिया था लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रति समर्थन जताने के बाद उन्हें मान्य किया जा सकता है। दूसरी ओर तुकी के समर्थन में कांग्रेस 15 विधायकों का एक गुट था। इतना ही नहीं विधानसभा की सीटों में पीपुल्स पार्टी आॅफ अरूणाचल प्रदेश के 30, और भाजपा के 11 विधायक हैं। निर्दलीय के तौर पर दो विधायक विधानसभा में हैं।

गौरतलब है कि खांडू को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के बागी विधायकों ने भी अपना समर्थन कांग्रेस सरकार के पक्ष में जताया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांगे्रस सत्ता में काबिज रहेगी। आज कांग्रेस को तुकी के नेतृत्व में बहुमत परीक्षण में बहुमत साबित करना था लेकिन कांग्रेस द्वारा खांडू को विधायक दल की कमान दिए जाने के बाद असंतुष्ट विधायक फिर कांग्रेस के खेमे में आ गए। ऐसे में कांग्रेस सरकार में काबिज रहने की स्थिति में आ गई। कांग्रेस में हुए इस बदलाव से भाजपा के खेमे में निराशा गहरा गई।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com