Sunday , April 14 2024

बाढ़ के चलते असम विस 7 अगस्त तक स्थागित

गुवाहाटी। बाढ़ से असम के 21 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ को देखते असम विधानसभा की कार्यवाही को आगामी 7 अगस्त तक स्थगित कर दी है। विस का अधिवेशन आगामी 8 अगस्त की सुबह 9.30 बजे आरंभ होगा, जो 13 अगस्त तक चलेगा। ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित सूची के अनुसार विस का सत्र 12 अगस्त तक चलने वाला था।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सभी मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। स्वयं मुख्यमंत्री भी आज गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र नदी दीप माजुली का हाल जानने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंचे। वहां पर उन्होंने राहत कार्य में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com