Thursday , April 25 2024

महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं बोम्बायला देवी

devi-10-08-2016-1470838099_storyimageरियो डी जेनेरियो। भारत की अनुभवी महिला तीरंदाज बोम्बायला देवी रियो ओलंपिक में महिला तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की वेलेंसिया एलजेन्द्रा से 6-2 से हार गईं। एलजेन्द्रा को इस मुकाबले के पहले सेट में संघर्ष नहीं करना पड़ा। उन्होंने इसे 28-26 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में बोम्बायला ने अच्छी शुरुआत की और दूसरा सेट 26-23 से जीता। तीसरे फ्रेम में एलजेन्द्रा ने अच्छा प्रदर्शन कर इसे 28-27 से अपने नाम किया। मैक्सिको की तीरंदाज ने चौथे सेट को 25-23 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।

इससे पहले बोम्बायला ने बोम्बायला ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की लिम सिह चिया को 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी थी। पहले दौर में बोम्बायला ने ऑस्ट्रिया की लॉरेंस बेलडॉफ को 6-2 से हराया। बोम्बायला पहले फ्रेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसमें उन्हें 24-27 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद लय में आई भारतीय तीरंदाज ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने बेहद निराश किया। बोम्बायला ने दूसरा फ्रेम 28-23 से अपने नाम कर मैच में बराबरी की। इसके बाद भारतीय तीरंदाज ने तीसरे फ्रेम में 27-23 से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रियाई तीरंदाज ने चौथे फ्रेम में 10 अंक के साथ शुरुआत की, लेकिन उन्होंने इसके बाद खराब प्रदर्शन किया और यह फ्रेम 24-26 से गंवा बैठी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com