Monday , April 15 2024

यूपी में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट

rain_070812लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रूक-रूककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी और बारिश होने के आसार हैं। यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाये रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया जायेगा, जिससे उमस से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को राजधानी के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, गोरखपुर का 21.3 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com