Monday , April 15 2024

राजधानी में बाढ़ से हुआ 40 करोड़ का नुकसान

unnamed (3)भोपाल। राजधानी में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे जारी है। पिछले पांच दिनों में बैरागढ़, शहर, टीटी नगर, गोविंदपुरा, एमपी नगर, हुजूर और बैरसिया सर्कल के करीब 29 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों का सर्वे शनिवार तक पूरा कर लिया गया है। हालॉंकि जिला प्रशासन ने इन परिवारों में से सिर्फ 24 हजार परिवारों को ही बाढ़ पीड़ित माना है। अभी तक हुए सर्वे के अनुमान से बाढ़ के कारण भोपाल जिले में करीब चालीस करोड़ रुपए का नुकसान आंका जा रहा है। राजधानी के बाढ़ पीड़ित परिवारों का सर्वे कार्य पूरा होने को है, फिर भी यह माना जा रहा है कि प्रभावितों को मुआवजा मिलने में 15 दिन और लग सकते हैं। सर्वे से छूटे परिवारों का सर्वे जल्द किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर मुकुल गुप्ता ने शनिवार को सभी तहसीलदारों की बैठक बुलाकर तीन दिन में शेष बचे 62 हजार लोगों का सर्वे पूरा करने का टारगेट दिया है। डिप्टी कलेक्टर गुप्ता का कहना है कि कुल 91 हजार लोगों का सर्वे होना है। करीब चार हजार लोगों को खाने के कूपन दे दिए गए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को यह बताया गया है कि घर के पास की राशन दुकान पर जाकर 50 किलो गेहूं और 5 लीटर केरोसिन ले सकते हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com