Tuesday , April 16 2024

राजस्थान के मुकाम में बनेगा राष्ट्रीय पर्यावरण केन्द्र

l_environmental-conference-579e530d10994_lबीकानेर

विश्नोई समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में केन्द्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पर्यावरण केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

 यह बात केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को रिद्धि-सिद्धि भवन में  भारतीय सर्वधर्म संसद के जल संरक्षण एवं पर्यावरण सम्मेलन में कही। 

सम्मेलन में सभी धर्मों के गुरुओं को आमंत्रित किया गया। 

हालांकि अधिकांश वक्ता निर्धारित विषय जल संरक्षण एवं पर्यावरण की बजाय सर्वधर्म एवं अपने धर्म की बात पर बोले। सम्मेलन निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ। 

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे को वे लेकर आएंगे। 

उनके हाथों ही मुकाम में राष्ट्रीय पर्यावरण केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

 इस मौके पर उन्होंने विश्नोई समाज की ओर से पर्यावरण संरक्षण वन्य जीव-जन्तुओं और पेड़-पौधे के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।  

केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री ने संत कबीर के दोहे का संदर्भ देते हुए कहा कि ‘तरुवर, सरवर, संत जन और चौथो बरसे मेघ परमार्थ रे कारणे चारो धारे देह’ ये चारों संसार की भलाई के लिए ही होते हैं। 

उन्होने यह भी कहा कि सूरज बिना भेद भाव के धरती पर एक समान ही प्रकाश  देता है और 

इसी प्रकार चन्द्रमा  शीतलता प्रदान करता है तो फिर सूरज हिन्दुओं का और चन्द्रमा मुसलमानों का देवता कब से हो गया? प्रकृति को जाति में नहीं बांटे।

प्रारंभ में भारतीय सर्वधर्म संसद के मुख्य समन्वयक निर्मल जैन ने बताया कि सर्वधर्म: जल संरक्षण एवं पर्यावरण सम्मेलन का यह दूसरा कार्यक्रम बीकानेर में रखा है। 

गुरुद्वार कमेटी के परम जीत सिंह ने कहा कि जल संकट अवश्यंभावी है। सब मिलकर जल संकट को दूर कर सकते हैं। 

 यहुदी धर्म गुरू रग्बी बिजिकल आइजैक मालेकर ने कहा कि पेड़ों से हम जीवन में बहुत सी बातें सीख सकते हैं।

डॉ. ईमाम उमर अहमद ईलयासी ने कहा कि भारत की जनता, धर्म गुरु एवं संत जन हमारी राष्ट्रीय एकता को एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य करते हैं। 

सर्वधर्म संसद के सुशील महाराज, विश्नोई समाज के आचार्य रामानंद , वेटरनरी कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत ने भी अपनी बात रखी।

 मुख्य संयोजक सोहनलाल वैद, मांगीलाल डूडी एवं गणेश गहलोत ने सभी धर्म गुरूओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 
 
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com