Monday , April 15 2024

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या

उन्नाव। घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेले थी। उसके सास-ससुर स्थानीय मंदिर में दर्शन करने को गए थे। जबकि पति शहर किसी काम से आया था। वहीं देवर भी बकरी चराने खेतों में गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

download (2)परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को नीचे उतारा गया। महिला लखनऊ की रहने वाली थी। जिसके साथ 8-9 माह पूर्व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ मंसूरपुर का रहने वाला युवक कोर्ट मैरिज कर यहां ले आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव जिन परिस्थितियों में लटक रहा था। उससे यह प्रतीत होता है कि शव को मार कर लटकाया गया है। रेप की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में लगी है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ मंसूरपुर में सुबह 11:00 बजे तक सब कुछ सामान्य था। अचानक 1:00 बजे के आस पास हलचल मची और पुलिस मऊ मंसूरपुर गांव के रहनेवाले दीपू पुत्र नत्था के घर पहुंचने लगी। वही शव लटके होने की चर्चा सुन कर मौके पर काफी संख्या ग्रामीण इकट्ठा हो गए। एक महिला का शव घर के अंदर लटका था। ग्रामीणों ने बताया कि दीपू लगभग 8 -9 माह पूर्व लखनऊ से कोर्ट मैरिज कर महिला को अपने साथ गांव ले आया था। आज सुबह दीपू के पिताजी नत्था अपनी पत्नी को लेकर मंदिर दर्शन करने के लिये चले गये। दीपू भी काम पर निकल गया था। महिला को छोड़ घर में कोई नहीं था। ग्रामीणों की माने तो 11:00 बजे तक महिला दिखाई पड़ी थी। उसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम।

                 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास ही खटिया पड़ी थी। जिस से यह प्रतीत होता है महिला स्वत आत्महत्या नहीं कर सकती। लोगों ने इस बात की आशंका व्यक्त की कि रेप के बाद महिला को फांसी पर लटका दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतर आया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को घटना की जानकारी देने की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पुलिस कर रही थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com