रियो डी जेनेरियो। स्वीडन की सारा जोस्ट्रॉम ने महिलाओं के 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में महज 55.48 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक नया विश्व रिकार्ड भी बना दिया।
कनाडा की पेनी ओलेक्सियाक ने 56.46 सेकेंड में रेस पूरी की और वह दूसरे स्थान पर रहीं। अमेरिका की डाना वोल्मर ने 56.63 का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की ही 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अमेरिका की केटी लिडकी ने भी विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तीन मिनट 56.46 सेकेंड का समय निकाला। स्पर्धा का रजत ब्रिटेन की जैजमिन कार्लिन ने जीता। इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी अमेरिकी तैराक ली स्मिथ के नाम रहा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal