जलेस की लखनऊ ईकाई का पुनर्गठन, नलिन रंजन बने अध्यक्ष

लखनऊ
जनवादी लेखक संघ की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन 10 विधान सभा मार्ग स्थित जलेस कार्यालय पर किया गया। जाने माने कवि और लेखक नलिन रंजन सिंह एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। नई इकाई इस प्रकार है।
संरक्षक मंडल में अवधेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रताप दीक्षित, राजेंद्र वर्मा, संध्या सिंह, प्रतुल जोशी, अनिल श्रीवास्तव, गोपाल नारायण श्रीवास्तव शामिल किए गए हैं। जलेस लखनऊ के अध्यक्ष : नलिन रंजन सिंह, उपाध्यक्ष : आभा खरे, सचिव : ज्ञान प्रकाश चौबे, संयुक्त सचिव : माधव महेश, शालिनी सिंह, सीमा सिंह और कोषाध्यक्ष : नूर आलम बने हैं।
जनवादी लेखक संघ की लखनऊ इकाई के बाद बीते रविवार को संगठन ने अपनी मासिक गोष्ठी में भविष्य के कई कार्यक्रमों पर चर्चा की। गोष्ठी में राजेंद्र वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, नलिन रंजन सिंह, ज्ञान प्रकाश चौबे, सीमा सिंह, शालिनी सिंह, नूर आलम और माधव महेश ने कविताएँ सुनाईं। प्रताप दीक्षित ने अपनी लघुकथा का पाठ किया। अगले महीने 19 जून को फिर मिलने के वादे के साथ गोष्ठी समाप्त हुई।