सीधी में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से सेमरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। वहीं कुछ घायलों को सीधी के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। इस हादसे में आधा दर्जन यात्रियों के गंभीर रुप से घायल होने की भी खबर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब चंदरेह से सीधी आ रही बस तेज रफ्तार होने की वजह से पलट गई।
वहीं सतना में भी एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल ट्रक सतना से मैहर जा रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से वो पलट गया। हादसे में एक शख्स की दबने से मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचीं हुई है और क्रेन की मदद से ट्रक को उठाने की कोशिश की जा रही है। ताकि ट्रक के नीचे दबे शख्स की लाश निकाली जा सके।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal