प्रतापगढ़| जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में गायघाट पुल के पास रविवार को सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या की गई है।
उक्त कोतवाली के पूरे केशव राय निवासी हलके सिंह (60) सुबह शई नदी पर बने गायघाट पुल की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वे पुल के समीप पहुंचे अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस को दी। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal