लखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री चंदशेखर सिंह की 9वींं पुण्ययतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवाद के रास्ते पर चलकर चंद्रशेखर से आगे बढ़े। समाजवादी लोगों ने देश को रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि चंद्रशेखर के साथ काम करने का मौका मिला। चंद्रशेखर को याद करता हूँ। गरीब, किसानों के लिए चंद्रशेखर ने संघर्ष किया। चंद्रशेखर ने अलग पहचान बनाई। चंद्रशेखर पहले समाजवादी प्रधानमंत्री थे। चंद्रशेखर की बात सभी मानते थे। पूरे प्रदेश में चंद्रशेखर को याद किया जा रहा। चंद्रशेखर जी के नाम पर बलिया में स्मारक बनेगा। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया है, लेकिन विरोधियों ने भर्ती पर भी सवाल उठाए। 40 हज़ार जवानो की भर्ती कर चुके हैं। पुलिस की कमी है और भर्ती करेंगे। समाजवादी पेंशन सीधे खाते में जा रही है। गरीब, किसानों के लिए काम कर रहेे हैं। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी मेंं समाजवादी सरकार फिर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के सभी वादों को चार साल में ही पूरा कर दिया। इसके अलावा प्रदेश में इतना विकास कराया है जो जनता के सामने है। इस मौके पर ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, अशोक बाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
		
		
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal