
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक को गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर पर लिखी दो किताबें भेंट की गईं। चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट जहानागंज, आजमगढ़ की ओर से हिन्दी में प्रकाशित ‘राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर’ का सम्पादन धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया है तथा दूसरी पुस्तक ‘स्पीचेज़ इन पार्लियामेंट’ संसद में स्वर्गीय चन्द्रशेखर द्वारा दिए गए भाषणों का संकलन है। अंग्रेजी में लिखी इस पुस्तक का संकलन यशवंत सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद् तथा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर यशवंत सिंह सदस्य विधान परिषद्, ब्रजेश कांदु प्रबंधक, लाल बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष, अतुल चौबे व शत्रुघ्न चौबे भी उपस्थित रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal