लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास को घेरने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को आज पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को हटाने के लएि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की कानून- व्यवस्था को सुधारने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आए दिन राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे थे तभी मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें राजभवन के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा है। गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के करीब 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने किया बल का प्रोयोग
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal