Thursday , April 25 2024

अखिलेश राज में खाकी हुई बदरंग : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सपा शासनकाल में खाकी बदरंग हुई, कहीं खाकी खुद लहुलूहान हुई है तो कहीं गरीबों की खून के छीटें खाकी पर पडें है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि मेरठ में दरोगा द्वारा रेप किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश राज में खाकी की इज्जत और भरोसा दोनों ही तार-तार हो गया। न्याय की गुहार के लिए बने थाने ही जब गुनाहगार हो तो जनता का पुलिस से भरोसा उठाना लाजमी हैं।

अखिलेश राज में 1200 से अधिक जगहों पर पुलिस पिटी है। 25 से अधिक पुलिस अधिकारी अपराधियों की गोलियों से शहीद हो गए। अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं बल्कि पुलिस में सत्ता से संरक्षण प्राप्त अपराधियों का खौफ रहा है। तो दूसरी और पुलिस अपराध में लिप्त है।
त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के साथ ही गृह विभाग के भी मुखिया रहे हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन के नकारेपन और बिगडी कानून व्यवस्था के जिम्मेदार भी अखिलेश यादव ही है।

पुलिस महकमें में 1 लाख 80 हजार पद अभी खाली है। दरोगा और सिपाही भर्ती में भारी अनियमितता, भ्रष्टाचार और जातिवाद के कारण भर्तियां अभी भी न्यायालयों में लम्बित है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी बिगडी कानून व्यवस्था और लचर पुलिस प्रशासन पर कई बार गम्भीर टिप्पणियां की है। पुलिस थानों में फरियादी जाने से डरते है। बिना पैसे लिए प्राथमिकी भी दर्ज नहीं होती। डायल 100 और 1090 भी छलावा साबित हुई है।

उन्होंने कल्याण सिंह शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि इसी यूपी पुलिस से अपराधी थर-थर कांपते थे अपराधियो के खिलाफ कठोर कदम उठाने की छूट हो तो जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी लौटेगा और अमन चैन कायम होगा। भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था में सुधार पहली प्राथमिकता होगी।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com