Wednesday , April 17 2024

अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना किस्मत कनेक्शन

बहुत से लोग कहते हैं नाम में क्या रखा है। लेकिन कई रिसर्च बताते हैं कि नाम में बहुत कुछ रखा है। आपका नाम और उसका पहला अक्षर जीवन के हर मोड़ पर आपको प्रभावित करते हैं। नाम का पहला अक्षर आपकी किस्मत और सफलता पर भी असर डालते हैं। संगीतकार ए.आर.रहमान के बारे में भी कहा जाता है कि उनकी सफलता में उनके नाम का भी बड़ा योगदान है। तो देखिए आपके नाम का पहला अक्षर क्या कहता है आपके बारे में…

ऐसे लोग होते हैं साहसी
जिन जातकों का नाम ‘ए’ से शुरू होता है, उनमें साहस काफी होता है। वह अपने काम को लेकर काफी प्रतिबद्ध रहते हैं। इनका स्वभाव काफी भावुक होता है, जिसकी वजह से लोग इनका काफी फायदा उठाते हैं। इनको जीवन में काफी मान-सम्मान मिलता है।

प्रिवेसी को देते हैं महत्व
जिन जातकों का नाम ‘बी’ से शुरू होता है, वो अपनी प्रिवेसी को अधिक महत्व देते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी भावुक होते हैं, वाद-विवाद में पड़ना इन्हें अच्छा नहीं लगता। इनका सम्पर्क छोटे-बड़े सभी लोगों से होता है लेकिन यह उनसे मिलने जुलने का दायरा सीमित ही रखते हैं।

काम करके ही लेते हैं दम
जिन जातकों का नाम ‘सी’ से शुरू होता है, वे काफी सामाजिक प्राणी होते हैं। वो अपने आसपास की चीजों का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं। इनका मन किसी न किसी योजना से घिरा रहता है। यदि यह किसी काम को करने की ठान लें तो करके ही दम लेते हैं।

इच्छा शक्ति होती है मजबूत
जिन जातकों का नाम ‘डी’ से शुरू होता है, उनकी इच्छा शक्ति बेहद मजबूत होती है और वे बेहद जिद्दी प्रवृत्ति के भी होते हैं। यह वर्चस्ववादी होते हैं लेकिन साथ ही भावुक और दुसरों की देखभाल करना इनकी प्रवृत्ति होती है।

किताबों से होता है लगाव
जिस जातक का नाम ‘ई’ से शुरू होता है, उन्हें भीड़ से हटकर काम करना अच्छा लगता है भले ही काम कितना भी जोखिम पूर्ण हो। इनको सकारात्मक बहस सुनना काफी पसंद है। इनको किताबों से बहुत लगाव होता है। जिन लोगों का नाम ई से शुरू होता है वह फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं।

दूसरों की करते हैं सेवा
जिस जातक का नाम ‘एफ’ से शुरू होता है, वह सच्चे, ईमानदार, उदार तथा परोपकारी होते हैं। इन्हें दूसरों की सेवा करना अच्छा लगता है। इनको हर किसी के साथ प्रेम से रहना और बोलना अच्छा लगता है। यह अपने व्यवहार के कारण सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होते हैं।

हमेशा रखते हैं बुद्धिजीवियों से मेल-जोल
जिस जातक का नाम ‘जी’ से शुरू होता हैस वह बहुत संयम और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। बेहद धार्मिक स्वभाव वाले ऐसे लोग जिन्दगी को अपने अनुसार जीने की ही कोशिश करते हैं और उन्हें अपने जीवन में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं होता। बुद्धिजीवियों से मेल-जोल रखना इनको बहुत पसंद है।

जीवन से होता है बहुत प्यार
जिस जातक का नाम ‘एच’ से शुरू होता है, वह अपने जीवन से बहुत प्यार करता हैं। इनको खुश रहने के लिए बड़ी-बड़ी नहीं छोटी-छोटी चीजों में बहुत खुश हो जाते हैं। स्थिती जो भी, दूसरों की मदद करने के लिए विश्वसनीय और सहयोगी होते हैं।

स्वभाव से होते हैं मूडी
जिस जातक का नाम ‘आई’ से शुरू होता है, वह काफी ईमानदार, चंचल और थोड़े मूडी होते हैं। इनके अंदर सदा कुछ करने का जुनून रहता है। यह कभी भी खाली नहीं बैठते। इनकी आवाज व बोलने का प्रवाह लोगों को खूब भाता है।

हमेशा सच कहने की होती है आदत
जिस जातक का नाम ‘जे’ से शुरू होता है, उनकी हर काम काफी सक्रियता होती है, साथ ही उनकी ऊर्जा में कोई कमी नहीं होती है। इनके साफ-साफ और सच कहने की, सुनने की, आदत के कारण इन्हें जीवन में बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

स्वभाव से होते हैं शर्मीले
जिस जातका का नाम ‘के’ से शुरू होता है, उनका अधिकतर जीवन संघर्ष में ही बीत जाता है। इनको छोटी-छोटी चीजों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इनका स्वभाव काफी शर्मीला होता है। यह अपने प्रेम जीवन में काफी सफल होते हैं।

संगीत को करते हैं पंसद
जिस जातक का नाम ‘एल’ से शुरू होता है, उन्हें संगीत काफी पसंद होता है। यह रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं। बेहतरीन प्रबंधक होने के कारण जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम साबित होते हैं।

स्वभाव के होते हैं सरल
जिस जातक का नाम ‘एम’ से शुरू होता है, वे अधिक मासूम और सरल स्वभाव के होते हैं। इसके कारण यह जल्दी धोखा जाते हैं। इनको छोटी-छोटी बात पर बहुत गुस्सा आता है।

दोस्ती निभाने में सबसे आगे
जिस जातक का नाम ‘एन’ से शुरू होता है, वे काफी कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। ये अच्छे वक्ता और लेखक साबित होते हैं। कल्पना शक्ति के ये लोग काफी धनी होते हैं, अपने प्रियतम के प्रति काफी समर्पित होते हैं। ये दोस्त बनाने और दोस्ती निभाने में सबसे आगे होते हैं।

सेंस ऑफ ह्यूमर होता है कमाल का
जिस जातक का नाम ‘ओ’ से शुरू होता है, वे काफी साहसी और निडर होते हैं। यह अपने जीवन को व्यर्थ गंवाना नहीं चाहते इसलिए सदा कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो किसी ने न किया हो। इन व्यक्तियों का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है।

स्वतंत्र व्यवसाय है पसंद
जिस जातक का नाम ‘पी’ से शुरू होता है, वे दूसरों के विचारों को काफी गंभीरता से लेते हैं। यह परोपकारी, दयालु, धार्मिक एवं कोमल हृदय वाले होते हैं। यह किसी दूसरे को परेशान नहीं देख सकते। ऐसे जातक परम बुद्धिजीवी होते हैं, स्वतंत्र व्यवसाय या व्यापार इन्हें पसंद होता है।

बोर्न लीडर होते हैं ये
जिस जातका नाम ‘क्यू’ से शुरू होता है, वह बड़े ही तेजस्वी एवं प्रभावशाली होते हैं। ये लोग बॉर्न लीडर होते हैं। इनको नई चीजें खोजना काफी अच्छा लगता है। जहां किसी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करते वहां ये भी नहीं चाहते कि कोई इनके कार्य में हस्तक्षेप करे।

स्वभाव से होते हैं गुणी
जिस जातक का नाम ‘आर’ से शुरू होता है, वह काफी गुणी और चतुर होते हैं। ये लोग लोग हार्ड वर्किंग और बेहद भावुक होते हैं। ऐसे व्यक्ति शांति प्रिय होते हुए भी अपनी आलोचना नहीं कह पाते।

स्वभाव से होते हैं हंसमुख
जिस जातक का नाम ‘एस’ से शुरू होता है, वे बहुत मिलनसार, हंसमुख, और विभिन्न प्रतिभाओं के धनी होता है। ये बहुत ही वफादार, और सुलझे हुए व्यक्ति होते हैं। ऐसे जातक का व्यक्तित्व खुला हुआ होता है तथा ये पक्ष विपक्ष दोनों बात धैर्य पूर्वक सुनते हैं।

दूसरों का रखते हैं ध्यान
जिस जातक का नाम ‘टी’ से शुरू होता है, वे बहुत ही संवेदनशील होते हैं। वे अपनी प्रिवेसी का बहुत ध्यान रखते हैं और अपनी जिंदगी दूसरों की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं करते। अपनी पसंद और नापसंद के अनुसार ही चीजों को तय करते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा की नहीं होती कमी
जिस जातका का नाम ‘यू’ से शुरू होता है, वे लोग काफी लकी होते हैं। ये अपने साथ हुए दुर्व्यवहार और किसी की बेईमानी को कभी भूलते। इनमें सकारात्मक ऊर्जा की कभी कमी नहीं होती है। साधारण लोगों की तुलना में इन लोगों का मस्तिष्क कुछ अधिक ही तीव्रता एवं विचित्रता से काम करता है।

स्वभाव से होते हैं शांत
जिस जातक का नाम ‘वी’ से शुरू होता है, वे काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं। इनकी आजादी पर कोई रोक लगाए, इनको बिल्कुल पसंद नहीं आता। इनके जो भी अच्छा लगता है, वह काम करते हैं। ये स्वभाव से काफी शांत होते हैं और इनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है।

दूसरों के सम्मान का रखते हैं ध्यान
जिस जातक का नाम ‘डब्लू’ से शुरू होता है, उनमें थोड़ा अहंकार होता है। इनको हारना बिल्कुल पसंद नहीं है। यह न केवल अपना आदर-सत्कार एवं मान-सम्मान आदि विशेष रूप से चाहते बल्कि दूसरों के भी आदर-सत्कार एवं मान—सम्मान का विशेष ख्याल रहते हैं।

बहु-प्रतिभा के होते हैं धनि
जिस जातक का नाम ‘एक्स’ से शुरू होता है, वे समय को बहुत कम महत्त्व देते हैं। ये बहु-प्रतिभा के धनी होते हैं। ये अकेला रहना ज्यादा पसंद करते हैं। कहीं बोर ना हो जाएं इसलिए दूसरों से कम मिलते हैं। यह कहते कुछ हैं, करते कुछ हैं।

हर किसी के सामने नहीं रखते विचार
जिस जातक का नाम ‘वाई’ से शुरू होता है, वह काफी गम्भीर और विचित्र विचारों वाले व्यक्ति होते हैं। ये अपनी भावनाओं का नियंत्रण में रखते हैं और हर किसी के सामने ये अपनी बात रखने में कतराते हैं। ये जीवन में कभी कोई चुनाव सही नहीं कर पाते।

स्वभाव से होते हैं व्यावहारिक
जिस जातक का नाम ‘जेड’ से शुरू होता है, वे काफी आशावादी होते हैं। ये काफी जमीन से जुड़े होते हैं और इनका स्वभाव काफी व्यावहारिक होता है। ये काफी रोमांटिक होते हैं इसलिए इनका प्रेम हमेशा इनका साथ देता है

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com