Friday , April 19 2024

अब महिलाओं के हाथों में होगी पिंक ऑटो की कमान

unnamed (10)लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे महिला उत्पीड़न और रेप कांड को रोकने के लिए पिंक आॅटो की ड्राइवर अब महिलाएं होंगी। केन्द्र सरकार की पहल पर जहां सेना में महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ाने की तैयारी में हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं  को सुरक्षा के साथ स्वालम्बी बनाने के लिए आॅटो की कमान उनके हाथ में देने जा रही है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी समेत यूपी के सभी शहरों और जिलों में पिंक आॅटो चलाने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक जिलों में 200 से 250 आॅटो भेजने की तैयारी है जिसे गाजियाबाद में तैयार किया जा रहा है। सरकार की ओर से पिंक आॅटो को महिला स्पेशल नाम दिया गया है। आॅटो के पीछे महिला स्पेशल के साथ महिला हेल्पलाईन नं. 1090 व 100 अंकित है। महिलाऐं अपने साथ होने वाली अनहोनी की शिकायत इन नम्बरों पर डायल कर सुरक्षा पा सकती हैं।

सरकार की मंशा है कि महिलाएं पुरुष के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे। इससे महिला सशक्तिकरण का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएम अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में चलने वाली मेट्रो में भी महिला ड्राईवर रखने की घोषणा की है।

सूत्रों ने बताया कि पूरे प्रदेश में चलने वाले ‘पिंक आॅटो’ की संख्या काफी है। एक साथ इतना महिला ड्राइवर तैयार करना सरकार के लिए चुनौती है। इसलिए सरकार की ओर से शुरु में जेंट्स और लेडीज दोनों ही इसे चलायेंगे। लेकिन इसे चलाने वाले चालकों को प्रशासन की ओर से विशेष टेªनिंग दी जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि लखनऊ में दो लोगों को सरकार की ओर से आॅटो मुहैया करायी गयी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com