Thursday , April 25 2024

अभी-अभी: UP कांग्रेस और सपा का हुआ गठबंधन

नई दिल्ली: UP विधानसभा में कांग्रेस और सपा का गठबंधन फाइनल हो गया है। गठबंधन में सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नए मुखिया बने अखिलेश यादव ने शनिवार को 100 सीटों का फाइनल ऑफर देते हुए गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी थी। अखिलेश ने साफ संकेत दिया था कि कांग्रेस चाहे तो इस प्रस्ताव पर विचार कर सकती है या फिर अपनी राह अलग कर सकती है। लेकिन अब नेताओं का मिलना जारी था और इसी बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है।

बता दें कि इससे पहले आरएलडी भी इस गठबंधन में शामिल होने वाली थी लेकिन बाद में नेता अजित सिंह ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। हालांकि कल कांग्रेस और सपा में भी गठबंधन को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद खबर आई कि अब दोनों पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले सपा कांग्रेस को 99 सीट दे रही थी इस पर कांग्रेस ने मना कर दिया था लेकिन अब 105 पर बात बन गई है।  

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com