Tuesday , April 16 2024

अमनमणि समेत सात नेता सपा से निष्कासित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजगंज में पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अमनमणि त्रिपाठी और पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

अमन मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के कारण पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी, नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष कलीम उर्फ गुड्डू खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, जमाल अहमद व लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत मणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने दो दिन पहले भी महिला सभा की प्रमुख रंजना बाजपेई के साथ नौ लोगों को बाहर किया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com