Thursday , April 25 2024

अमित शाह कसाब सम्बन्धी बयान पर नीयत करें साफ: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की कसाब सम्बन्धी टिप्पणी से अनभिज्ञता जतायी है। उन्होंने कहा शाह का कसाब वाला बयान मैने नहीं सुना है। उन्होंने यह किस नीयत से कहा साफ करना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वाले निराश होकर कुछ भी बोल रहे हैं। जनता ने पार्टी को नकार दिया है। भाजपा कभी कब्रिस्तान और कभी श्मशान की बात कर रही है। उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हर बात फेल हुई है और कोई उस पर कोई भरोसा नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रचार नहीं करने के सवाल पर कहा कि उनका आर्शीवाद हमें मिला हुआ है।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश जब तक कसाब से मुक्ति नहीं पाता, तब तक विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कसाब में ‘क’ माने कांगेस, ‘स’ माने समाजवादी, और ‘ब’ माने बसपा है। अब इस प्रदेश को कसाब से मुक्ति दिलानी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com