Friday , April 19 2024

अमित शाह ने कहा, हम बड़े मार्जिन के साथ यूपी में सरकार बनाएंगे

amiनई दिल्ली । अमित शाह नेएक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि यूपी में बदलाव के लिए वोट पड़ेंगे और वोटरों की पसंद उनकी पार्टी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की लड़ाई समाजवादी पार्टी से है। शाह ने बताया, ‘जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है और जब वोटों की गिनती होगी, तब आप इसे याद रखना।’ उन्होंने राज्य के चुनाव को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की। साथ हीअध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पार्टी यूपी में वोटरों के बीच बदलाव का संदेश लेकर जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी का मूल सिद्धांत अंत्योदय है। जब अंतिम का उदय करोगे तो देश का उदय होगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने यूपी के लिए जितना किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में ने अध्यक्ष अमित शाह से यूपी में पार्टी की चुनावी रणनीति और तमाम अन्य मसलों पर बात की। पेश हैं बातचीत के अंश:

यूपी में फिलहाल BJP की स्थिति को आप कैसे देखते हैं?
हम बड़े मार्जिन के साथ राज्य में सरकार बनाएंगे।

ब्रजेश पाठक और स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी में शामिल कर आपने कुछ हद तक BSP को कमजोर किया है…
BJP ने BSP को कमजोर नहीं किया। BSP आंतरिक कलह के कारण खुद कमजोर हुई। BSP का कमजोर होना हमारी ताकत नहीं है।

लेकिन BSP के कुछ बड़े नेता BJP में शामिल हो रहे हैं…
हमारा लोकतंत्र परिपक्व है। किसी को भी किसी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से BJP के लिए यूपी चुनाव कितना अहम है?
BJP को ध्यान में रखकर सवाल मत पूछिए। यूपी में इतनी संभावना है कि वह खुद से देश में डबल डिजिट ग्रोथ रेट सुनिश्चित कर सकता है। यूपी देश का सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला राज्य है। यहां के लोग भी मेहनती हैं, लेकिन अव्यवस्था के कारण विकास नहीं हुआ।

यूपी में आपकी नंबर वन प्रतिद्वंद्वी कौन है? BSP या समाजवादी पार्टी?
हमारी लड़ाई समाजवादी पार्टी से है, मगर मेरी बात को मीडिया हमेशा थोड़ा लेट ही गंभीरता से लेता है (मुस्कुराते हुए)

यूपी में आप कैसे बड़े मार्जिन से जीतेंगे?
कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के बाद यूपी में कोई ऐसी सरकार नहीं रही, जिसने विकास पर फोकस किया है। पिछले 15 साल से देश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का शासन है और जनता दोनों पार्टियों से थक चुकी है। साथ ही, नरेंद्र मोदी सरकार का काम हमारी लोकप्रियता की मुख्य वजह है।

आपको लगता है कि यूपी में अब भी मोदी लहर है?
मोदी लहर पूरे देश में है। मोदी सरकार की तरफ से किए जा रहे अच्छे कामों को देशभर में महसूस किया जा रहा है और यूपी भी इस देश का हिस्सा है।

क्या आपको लगता है कि BJP के पक्ष में सवर्ण जातियों की गोलबंदी है?
सभी जातियों के लोग हमारे पक्ष में गोलबंद हैं। जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है और जब वोट गिने जाएंगे, तब आप इस बात को याद रखिएगा। मैं यूपी के वोटरों से एक मौका देना का अनुरोध करूंगा।

आपके हिसाब से यूपी में BJP कितनी सीटें जीत सकती है?
जब तक सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर देतीं, तब तक मैं निश्चित आंकड़ा नहीं बता पाऊंगा। हालांकि, हमें भारी बहुमत मिलेगा।

कांग्रेस ने ने शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट बनाकर ब्राह्मण चेहरा पेश किया है। BJP के पास मजबूत ब्राह्मण चेहरा नहीं है। क्या कांग्रेस आपके वोट बैंक में सेंध लगा पाएगी?
हमने BJP में कभी जाति आधारित राजनीति के बारे में नहीं सोचा है। हालांकि, मुझे लगता है कि यूपी में कांग्रेस की वापसी की संभावनाएं नहीं हैं।

आप कहते हैं कि समाज का सभी तबका आपके साथ है, लेकिन हाल में दलितों ने गुजरात में प्रदर्शन किया। क्या यूपी में BJP पर इसका असर होगा?
नरेंद्र मोदी सरकार ने दलितों के लिए जितना किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। BJP के शासन में ही अंबेडकर जी को भारत रत्न मिला।

हालांकि, आप उना और गुजरात के अन्य हिस्सों में दलितों के विरोध-प्रदर्शनों को क्या कहेंगे?
यह शत-प्रतिशत राजनीति से प्रेरित है।

कौन सी पार्टी इसके पीछे है?
जो भी पार्टी हो, हमें पता है कि हमने दलित के लिए काम किया है और दलितों को यह भी पता है। लिहाजा, हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सफल नहीं होंगे।

यूपी में BJP का मुख्य मुद्दा क्या होगा?
विकास। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और विकास के नजरिए से काफी पिछड़ा हुआ है। इस बार यूपी के लिए ऐसी सरकार पाने का मौका है, जो विकास पर फोकस करेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com