Thursday , April 25 2024

अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगी अमिता : डॉ. संजय सिंह

ंउपजंलखनऊ। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. संजय सिंह ने कहा है कि अमिता सिंह अमेठी विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति पिछले दिनों सपा में चल रहे विवाद में एक महत्वपूर्ण कड़ी थे इसलिए उनके बारे में सीट बदलने की बात कही जा रही थी किन्तु ऐसा नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमिता सिंह ही अमेठी से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।

पश्चिम उत्तर प्रदेश से भाजपा के विधायक संगीत सोम द्वारा पुरानी क्लिपिंग के प्रचारित करने पर डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से यह बात लगातार कही जाती है कि वह साम्प्रदायिक घटनाओं से दूर रहती है किन्तु वास्तविकता है कि भाजपा के सांसद और विधायक ऐसी घटनाओं का जिक्र करते रहते हैं जिनसे साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिलता है। इसलिए संगीत सोम के कार्यो को वे तरजीह नहीं देते।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com