Saturday , April 20 2024

अमेरिका रहने वाला एक शख्स उत्तर कोरिया के संभावित हमने से इतना घबरा गया…..

डर का दवाब 

अब इसे दवाब ही कहा जायेगा कि अमेरिका के एक करोड़पति शख्स को उत्‍तर कोरिया के हमले का डर था तो, वो छिपने के लिए अपने ही घर में सुरंग बनवाने लगा आप चाहें तो इसे पागलपन कहें या कुछ और पर वाकई में एक शख्‍स अजीबो गरीब वजह से हत्‍या करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। डेली मिरर में छपी खबर के अनुसार अमेरिका के एक करोड़पति शख्स को अपने घर में सुरंग बना रहे एक मजदूर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक ये व्‍यक्‍ति राजधानी वाशिंगटन के पास स्‍थित अपने घर में उत्तर कोरिया के हमले के डर से छिपने के लिए सुरंग बनवा रहा था। हत्‍या के आरोपी का नाम डेनियल बेकविट बताया गया है और ये अमेरिका में एक करोड़पति शेयर कारोबारी है। उसने अदालत में हिरासत से रिहा होने की एवज में एक लाख डॉलर का मुचलका भरा है। 

क्या राज खुलने के लिए की हत्या 

हांलाकि दावे से तो कुछ नहीं कहा जा सकता कि डेनियल उस पर मजदूर की हत्‍या का आरोपी क्यों है जिससे वो सुरंग बनवा रहा था। पर एेसी संभावना जरूर है कि उसने सुरंग का राज खुलने के डर से एेसा किया हो। बहरहाल खबरों के मुताबिक, 27 वर्षीय बेकविट पर बीते साल सितंबर में अपने घर में काम कर रहे 21 साल के मजदूर असकिया खाफरा की हत्‍या के आरोप हैं। उसे सेकंड डिग्री मर्डर जिसका अर्थ है दो हत्या के बराबर सजा और गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेकविट वाशिंगटन के उपनगर मेरिलैंड के मेथेसडा इलाके में रहता है। इसी घर में खाफरा अंदर तहखाने में सुरंग खोद रहा था। इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है ये काम बेकविट ने ही किया है। हालाकि सुनवाई के दौरान जब ग्रैंड जूरी ने उसे दोषी समझने की बात की तो बेकविट के वकील ने दलील दी कि उसका व्यवहार असामान्य है। सुनवाई के दौरान ही वकील ने बताया कि बेकविट उत्तर कोरिया से बढ़ते तनाव और उसके अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के डर से घबराया हुआ था और ऐसे किसी हमले से सुरक्षित रहने के लिए एक सुरंग बनवाना चाहता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com