Saturday , April 20 2024

उत्तर प्रदेश में 700 से अधिक जुआरी गिरफ्तार

amt-juwariलखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में 700 से अधिक जुआरियों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपावली के दूसरे दिन तक यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में दीपावली के पहले जुआ खेलने की परम्परा के कारण लोगों में जुआ के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है। इसके फलस्वरूप जुआ के अड्डो पर भीड़ होती है। दीपावली के पहले जुआ खेलने वालो पर पुलिस की भी नजर रहती है और प्रति वर्ष पुलिस थानों पर इस दौरान जुआरी पकड़ कर बंद किये जाते हैं ।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बीते दो दिनों में 700 से अधिक जुआरियों के पकड़े जाने की जानकारी है। चौबीस घंटे में इसमें इजाफा होना तय है। यह संख्या बढ़कर के हजार के पार हो सकती है। जुआरियों की गिरफ्तारी में सबसे आगे गोरखपुर है। फिर कानपुर और लखनऊ है। यूपी पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर जुआ खेलने वालों पर अपनी निगाहें बनाये हुये है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com