Wednesday , April 24 2024

उप्र विधानसभा में 25 साल पूरा करने वाले दस विधायक हुए सम्मानित

vidhanलखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 25 साल पूरा करने वाले दस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सदन में सम्मानित किया। इस बीच मानसून सत्र को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। कल विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला विधेयक पारित किया जायेगा। जिन दस विधायकों को आज सम्मानित किया गया उनमें सत्तारुढ़ सपा के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, संसदीय कार्य मंत्री मो0 आजम खान, कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चैधरी प्रमुख रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में राजनीति करना बहुत कठिन काम है। जिन लोगों ने सदन में 25 वर्ष गुजारे हैं, उनसे मुझे भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने सम्मानित हुए सभी विधायकों को बधाई दी। भावुक हुए आजमसम्मान पाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री मो0 आजम खान काफी भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि 25 साल के दौरान उनसे जो गलतियां हुईं और जो नहीं हुईं, उन सभी के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि हम सबको मिल-जुलकर रहना चाहिए, क्योंकि पहले हम इंसान हैं। सम्मान के दौरान भाजपा विधायक श्याम देव राय चैधरी भी भावुक हो गए। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि विपक्ष का विधायक होते हुए भी मुख्यमंत्री उनका बहुत ही सम्मान करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संस्कारवान इंसान बताया। ये हुए सम्मानित1-माता प्रसाद पांडेय ( सपा-1980 से छठी बार चुनकर आए)2-मो0 आजम खान ( सपा-1980 से 8वीं बार विधायक हैं)3-अवधेश प्रसाद ( सपा-1977 से 8वीं बार विस सदस्य हैं)4-दुर्गा प्रसाद यादव ( सपा-1985 से सातवीं चुने गये हैं)5-नरेंद्र सिंह यादव ( सपा-छह बार के विधायक हैं)6-राजीव कुमार सिंह ( सपा-1985 से छह बार विधायक बने)7-राम गोविंद चौधरी ( सपा-1977 से सात बार के विधायक हैं)8-सुरेश खन्ना ( भाजपा-1989 से सातवीं बार विधायक हैं)9-श्याम देव राय चैधरी ( भाजपा-1989 से सातवीं बार विधायक हैं )10-श्याम सुंदर शर्मा ( टीएमसी-1989 से सातवीं बार सदन में हैं) गुरुवार को भी चलेगा सदनविधानसभा अध्यक्ष के अनुसार सदन की कार्यवाही गुरुवार को भी चलेगी। मानसून सत्र 22 अगस्त से प्रारम्भ हुआ था। 30 को अंतिम दिन था, लेकिन विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही आज भी चली। अब कल विधायकों के वेतन भत्ते वाला विधेयक पारित किया जायेगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com