Saturday , April 20 2024

उमा भारती से भी बंगला खाली करवाए सरकार: कांग्रेस

arun मप्र कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का कहना हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वोरा ने राजधानी में आवंटित शासकीय आवास को खाली कर आदर्श प्रस्तुत किया हैं। अब अन्य मुख्यमंत्री विशेषकर उमा भारती जिनका प्रदेश भी बदल चुका हैं, उनसे भी बंगला खाली करवाना चाहिए। राज्य सरकार अब इन्हें लेकर सुप्रीम कोर्ट का पालन कैसे करवाएगी, यह देखना होगा।
नियमों में किया बदलाव
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने उस नियम में बदलाव कर दिए हैं, जिसके तहत पूर्व सीएम जिस राज्य के विधायक होंगे, उन्हें उसी राज्य में सुविधाएं मिलेंगी। मप्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्रोटोकॉल के तहत कैबिनेट मंत्री का दर्जा और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com