Wednesday , April 24 2024

कपिल शर्मा के ‘कॉमेडी नाइट्स’ शो का स्क्रिप्ट राइटर निकला हत्यारोपी

Comedy-Nights-with-Kapilमुंबई। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स के स्क्रिप्ट राइटर रामाभिषेक सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है। रामाभिषेक सिंह हत्या के मामले में सात साल से फरार चल रहा था और नाम बदलकर मुंबई में रह रहा था। यूपी पुलिस को रामाभिषेक सिंह की आजमगढ़ में दो लोगों की हत्या के मामले में तलाश थी और उस पर 30 हजार का इनाम भी घोषित था।

दरअसल, पूरा मामला 2009 में आजमगढ़ जिले में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है। यहां मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के मऊपरासिन निवासी रामाभिषेक के बाबा विभूति नारायण सिंह का गांव के पूर्व प्रधान भूरे सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 2009 में रामाभिषेक, उसके पिता और मनोज सिंह ने अपने साथियों के साथ भूरे सिंह समेत कई विरोधियों पर हमला किया। इस हमले में भूरे सिंह तो बच गया, लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्र्वर राम की मौत हो गई। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए. लेकिन 2011 में 50 हजार के इनामी मनोज सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन रामाभिषेक फरार चल रहा था।

पुलिस को रामाभिषेक के मुंबई में होने की मिली सूचना-

यूपी एसटीएफ को कुछ दिनों पहले सूचना मिली की रामाभिषेक रोहित के नाम से वर्सोवा में बतौर पेइंग गेस्ट रह रहा है। जिसके बाद उपनिरीक्षक विनय दिवाकर की टीम ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रामाभिषेक ने पहले दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली और फिर उसने एमबीए भी किया। इसके बाद वह मुबई में पहले सब टीवी के एक शो में एक्टिंग की फिर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल की स्क्रिप्ट लिखने लगा। फिलहाल पुलिस ने रामाभिषेक को मुंबई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, अंधेरी मुंबई के सामने पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ले आई है, जहां उसे आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com