Tuesday , April 23 2024

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गिरफ्तार, मंदसौर पर गरमाई सियासत 

नई दिल्ली।मंदसौर में किसानों से मिलने पर अड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार दोपहर पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया। राहुल को सेक्शन-151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष को मध्य प्रदेश सीमा के पास हिरासत में लिया गया था।

इससे पहले राहुल के साथ मौजूद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और जेडी (यू) नेता शरद यादव को भी पुलिस ने मंदसौर जाने से रोक दिया था। राहुल गांधी पुलिस और प्रशासन को चकमा देते हुए बाइक से मंदसौर के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें नीमच में रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस राहुल को वैन में बिठाकर वहां से ले गई। राहुल ने खुद को मंदसौर में घुसने से रोके जाने के बाद मोदी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अमीर लोगों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। मोदी किसानों को गोली दे रहे हैं। उन्होंने कहा,’आरएसएस से आपकी विचारधारा नहीं मिलती है तो आप अंदर नहीं जा सकते हैं। आप किसी से मिल नहीं सकते हैं। मैं हिंदुस्तान के नागरिकों से मिलना चाहता हूं।’

राहुल गांधी को मंदसौर में घुसने की इजाजत नहीं दी गई थी, बावजूद इसके वह सुबह राजस्थान के रास्ते निकल पड़े। उदयपुर के बाद नयागांव पहुंचने पर राहुल गांधी ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना प्लान बदल दिया। वह एक कांग्रेस विधायक की बाइक पर सवार हो गए और एक दूसरे ही रास्ते से मंदसौर के लिए निकल पड़े। हालांकि उनका यह प्लान सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश की सीमा के पास रोक लिया और फिर वह हिरासत में ले लिए गए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com