Thursday , April 25 2024

कांग्रेस ही सुधार सकती है प्रदेश के हालात: श्रीप्रकाश

kangकुशीनगर। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बीते 27 सालों से उत्तरप्रदेश बेहाल है। गैर कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश को लूटने व अराजकता में ढकेले जाने का कार्य किया है। सांप्रदायिक ताकतें प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो प्रदेश की हालत को सुधार सकती है।पूर्व केंद्रीय मंत्री शनिवार की शाम को पड़रौना में 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस यात्रा को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को संबोधित करना था। पर वह जनसभा स्थल से चार किमी पूर्व आकर लौट गई।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना चाहती है। भाजपा के पास जनता को देने के लिए थोथे वादो के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा मदारी की तरह से जनता को बेकवूफ बना रही है। सपा बसपा व भाजपा एक ही थैली के चट्टे बट्टे है। जनता को इन दलों की असलियत जान चुकी है। इन दलों का मकसद विकास करना नही बल्कि जैसे-तैसे राज करना है।जिले के हाटा, कसया, सुकरौली, हेतिमपुर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, विधायक अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस नेता जगदंबा सिंह एडवोकेट, नलनीकांत मणि त्रिपाठी, वाजिद अली, अनवर जकी, अमरेंद्र मल्ल आदि नेताओं ने संबोधित किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com