Tuesday , April 23 2024

कुंभ से पहले ‘संकल्प सेवा’ के लिए 5000 बसों का रंग होगा भगवा

कानपुर : अगले साल होने वाले कुंभ से पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की 5000 बसों पर भगवा रंग चढ़ाया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इनकी रंगाई का काम जल्द शुरू होगा जो दिसंबर तक पूरा होना है।

परिवहन निगम के पास वर्तमान में 9100 बसें हैं। इनमें 5000 बसों को संकल्प सेवा के लिए भगवा रंग में रंगा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में संकल्प सेवा के नाम से बसों को दौड़ा जाएगा। कुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। भगवा बसों से कुंभ का रंग हर तरफ चढ़ेगा। इससे अच्छा संदेश जाएगा। परिवहन ने प्रदेश के अपने सभी सेवा प्रबंधकों को निर्देशित कर दिया है कि बसों को भगवा में रंगने की तैयारी कर लें। देवी पाटन में सेवा प्रबंधक (कानपुर के क्षेत्रीय कार्यशाला के पूर्व सेवा प्रबंधक) रमेश कुमार ने बताया कि बसों की डेंटिंग पेंटिंग के निर्देश दिए गए हैं, संकल्प सेवा का रंग दिया जाना है।

पूरे प्रदेश में भगवा रंग में संकल्प सेवा के नाम से 50 बसें चल रही हैं। ये सभी बसें कानपुर के केंद्रीय कार्यशाला रावतपुर और डॉ. राम मनोहर लोहिया एलेन फारेस्ट कार्यशाला विकास नगर में तैयार की गई हैं। इसके बाद इनका संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। संकल्प सेवा नाम से भगवा रंग की बसें अब कुंभ से पहले उतारने की तैयारी है। उम्मीद है बस सेवा से कुंभ स्नान करने वाले दर्शनार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com